माता के मंदिर पर अखंड पाठ का समापन

0
296

रेहड़ के प्राचीन माता मंदिर पर तीन दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ के बाद यज्ञ हवन  कर माता की कढ़ाई को  गांव के मुख्य मार्गाे पर घुमाया गया। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में शामिल होकर सैकड़ो श्रधालुओ ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी  बरसात के बाद बीमारियों से बचाव के लिए प्राचीन माता मंदिर पर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। रविवार को मंदिर पर  हल रहे तीन दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन किया गया।इसके बाद यज्ञ हवन कर  भंडारे का आयोजन किया जिसमें प्रसाद ग्रहण कर सैकड़ो श्रधालुओ ने धर्म लाभ कमाया। इसके उपरांत  माता की कढाई को गांव के मुख्य मार्गाे पर घुमाया गया जहां आहुति डालकर  लोगो ने माता से सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओ ने मां की भेंटे गाकर माता को प्रसन्न करने का प्रयास किया।
बुलन्दशहर से आये पण्डित रोहित शास्त्री ने यज्ञ हवन सम्पन्न कराया।कार्यकम में मनोज दुबे, मुकेशदुबे चेतराम सिंह, नरेश कुमार नीलेश दुबे, घसीटा पाल आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply