मां की प्रथम पुण्यतिथि पर वितरित किये कंबल

0
303

स्योहारा क्षेत्र के गांव मलकपुर में विश्व बंधु त्यागी के पुत्रों ने अपनी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब और बेसहारा लोगों को आने वाली सर्दी के मद्देनज़र कंबल वितरित किये। कंबल वितरण कार्यक्रम से पूर्व स्वर्गवासी राजबाला त्यागी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत उनके पुत्र रवि बंधु त्यागी, डाॅक्टर कवि बंधु त्यागी, एडवोकेट आजाद बंधु त्यागी और पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी संयुक्त रूप से क्षेत्र के गरीब लोगों को कंबल वितरित किये। इस अवसर पर कविराज फाउंडेशन के अध्यक्ष और मेरठ में प्रैक्टिस कर रहे डाॅक्टर कवि बंधु त्यागी ने बताया कि उनकी माता कर्मठशील और संघर्षशील महिला रही हैं जो हमेशा गरीबों की मदद करती थी। उन्हीें से प्रेरणा लेते हुए उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर गरीबों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है।

Leave a Reply