भैंसा बुग्गी को नहलाते हुए डूबा व्यक्ति

0
312
जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र मे उस समय हड़कम्प मच गया। जहां स्योहारा थाना क्षेत्र का रहने वाला 38 वर्षीय ब्रजपाल उर्फ बिरजू पुत्र पप्पू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भैंसा बुग्गी से जंगल को गया था। जंगल से लौटते समय बिरजू भैंसा बुग्गी में लगे अपने पशुओं को नहलाने के लिए नूरपूर मार्ग स्थित सरकड़ी की नहर में पशुओं के साथ पानी मे उतर गया। बताया जा रहा है कि नहर में पानी के तेज़ बहाव के चलते बिरजू पानी मे डूब गया। बिरजू की पत्नी और बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बिरजू को नहर में तलाश करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया और नहर में जाल लगाकर डेढ़ किलोमीटर तक बिरजू को तलाश करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि गोताखोरों को बुलवाकर बिरजू को नहर में तलाश किया जा रहा है।
आपको बता दें कि बिरजू और उसकी पत्नी निशा दोनों विकलांग हैं बिरजू के 2 लड़के हैं। बड़ा लड़का दीपक 5 साल का है जबकि छोटा लड़का अंकित 3 साल का है। पिता के साथ आए इस हादसे से दोनों बच्चों और उनकी मां का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply