भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर स्थित कार्यालय पर, आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता हेतु की गई बैठक आयोजन

0
30

भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर स्थित कार्यालय पर, आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता हेतु, क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली तीनो लोक सभाओ की, एक संयुक्त बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि की अध्यक्षता, और क्लस्टर प्रभारी विजय शिवहरे के संचालन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बैठक को संबोधित कर, सफलता हेतु उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देकर, रणनीति तैयार की, साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए, केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों को जन जन तक, पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है, और कार्यकर्ता के मनोबल, निष्ठा पूर्ण भाव से ही भाजपा प्रत्येक चुनाव जीतती है। और मिशन 2024 को पूरा करने में प्रत्येक कार्यकर्ता का अहम योगदान रहेगा, और उत्तर प्रदेश में प्रत्येक सीट पर भाजपा पुनः जीतकर इतिहास रचेगी, और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर जाकर मजबूत करने के लिए, और पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया। पूर्ण निष्ठा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण रूप से सफलता हेतु मंत्र दिया गया।