भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के मनाया

0
300
अप्रैल 2022 को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ बिजनौर नगर जैन धर्मशाला निकट बिजनौर टाइम्स के पास मनाया गया।
जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि द्वारा ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी कराई गई तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुना।
जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए बताया कि 6 अप्रैल 1980 भारतीय राजनीति का वह शुभ दिन जब आपातकाल के उपरांत सन 1977 में बनी जनता पार्टी से अलग हो कर जनसंघ ने भारतीय जनता पार्टी के रूप में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता तथा लाल कृष्ण आडवाणी महामंत्री के कुशल नेतृत्व में स्थापना हुई।
भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा के समस्त पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों की ओर से समस्त देशवासियों को भारतीय जनता पार्टी के 42 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष चौ साकेन्द्र प्रताप सदर विधायक श्रीमती सूची चौधरी जिला महामंत्री विनय राणा रवि सैनी नगर, जनपद, क्षेत्र, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारीगण व सम्मानित जनता कार्यक्रम में उपस्थित रहें

Leave a Reply