भाजपा विधायक सूची मौसम चौधरी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

    0
    294
    बिजनौर शहर में नगर पालिका द्वारा लगने वाली जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का देर रात सदर विधायक सूची मौसम चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन कर दिया है। उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर वासियों के मनोरंजन के लिए प्रदर्शनी में झूले सहित कई मनोरंजन के साधन लगाए गए है।
    दरअसल, बिजनौर शहर के प्रदर्शनी मैदान में हर साल नगर पालिका की और से कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रदर्शनी का ठेका ढाई करोड़ से ऊपर छुटा है। कई दिन पहले नुमाइश लग कर तैयार हो चुकी थी, लेकिन पुलिस और फायर सहित कई विभाग की अनुमति नहीं होने पर प्रदर्शनी का उद्घाटन नहीं हुआ था। देर रात 8 बजे सदर भाजापा की विधायक सूची मौसम चोधरी ने प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्धघाटन कर दिया। ओपनिंग के पहले ही दिन प्रदर्शनी में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। 2 साल करोना काल के चलते बंद पड़ी नुमाइश लगने से शहर वासी भी खुश नगर आ रहे हैं। 45 दिन चलने वाली नुमाइश में शहर वासियों के मनोरंजन के लिए झूले, खाने पीने के स्टाल, वेज नॉनवेज होटल ,आइसक्रीम के स्टॉल, मौत का कुआं, बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के छोटे बड़े झूले मैजिक शो, क्रॉकरी की दुकान सहित बहुत से आयटम की दुकाने लगाई गई है। चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी का कहना है है कि शहर की जनता के मनोरंजन के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है

    Leave a Reply