भाजपा की कार्यशाला का आयोजन

0
265

जनपद बिजनौर के स्योहारा में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एक बैंकट हाॅल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने का निश्चय किया गया। कार्यशाला में पहुंचे मुख्य अतिथि भूपेन्द्र चैहान ‘बाॅबी’ ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के शासन में समान रूप से विकास हुआ है। साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों के दृष्टिगत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी हमें उसे ही चुनाव लड़ाना है, हम सभी कार्यकर्ता हैं और पार्टी के सिंबल को ही प्रत्याशी मानते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष नैपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply