भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चौपाल का आयोजन

0
282

चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान चैपाल का आयोजन किया गया। किसान चैपाल में आये अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी कर दी है। किसान निधि के रूप्ए सीधे किसानों के खातों में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बहु बेटियों की सुरक्षा करने का काम किया गया है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने भी किसानों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply