भाजपाईयों ने शहीदो को किया याद

0
286

 

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष नेतृत्व आहवान पर प्रदेश भर में शहीद को स्मरण करने के लिये शहीद दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर धामपुर में भी भाजपा नेता और कार्यकर्ता शहीद शरद कुमार की स्मारक पर इक्टठा हुए और शहीद शरद कुमार की स्मारक की साफ सफाई कर उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की, इस मौके पर धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने पूर्व सैनिको को भी सम्मानित किया, कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, भाजपा नगराध्यक्ष पुरूशोत्तम अग्रवाल, डा0 रश्मि शर्मा रावल सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण शामिल रहे
उधर चांदपुर में भी भाजपाईयों ने शहीद भगत सिंह स्थल पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की, इस दौरान भाजपा विधायक कमलेश सैनी भी षहीद भगत सिंह स्मारक पहुंची और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया, चांदपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक कर्णवाल, नगराध्यक्ष पल्लव अग्रवाल सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे