भाकियू की बैठक का आयोजन

0
273

जनपद बिजनौर के स्योहारा में भारतीय किसान यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नये लोगों को भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता दिलाई गई। भाकियू नेता चैधरी गजेन्द्र सिंह टिकैत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि बिलों के विरोध में 1 साल से किसानों का आंदोलन चल रहा है लेकिन केन्द्र और प्रदेश की सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है। साथ ही उन्होंने किसानों से मुजफ्फर नगर में आयोजित होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहंुचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर की महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जायेगा और अगर सरकार ने किसानों के खिलाफ लाए गये कानूनों को वापस नही लिया तो देशभर में बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष चैेधरी फहीमुर्रहमान, हरीश कुमार सहित भाकियू के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।