भगवान गौतमबुद्ध जी की 2585 वी जयंती के शुभ अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

0
37

नगीने में पूर्व मंत्री विधायक नगीना मनोज पारस भगवान गौतमबुद्ध की 2585 वी जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गाे से होते हुए, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक पार्क पर संपन्न होकर एक विचार गोष्ठी परिवर्तन की गई। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता महेंद्र सिंह बौद्ध व संचालन विक्रम सिंह बौद्ध ने किया, पूर्व मंत्री विधायक नगीना मनोज पारस ने भगवान गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर भगवान गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब को शत शत नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान गौतमबुद्ध व बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने व उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा आने वाली पीढ़ी को अपने समाज के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उनके साथ इंजीनियर नरदेव सिंह। भूरे सिंह पूर्व प्रधान। मास्टर जसराम सिंह। मास्टर कृपाल सिंह। गोपाल सिंह। विजेश सिंह। जयसिंह बौद्ध। इंजीनियर सरल बौद्ध। सुषमा बौद्ध। चन्द्रपाल सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply