Abhitak News

बॉक्सिंग चेंपियन रेखा चौधरी के घर चोरी, चोरों ने 50 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ।

vlcsnap-2025-09-24-10h39m08s910

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के किला मेवई गांव स्थित एक एशियन बॉक्सिंग चेंपियन रेखा चौधरी के घर चोरी की घटना का मामला सामने आया है, घर में चोरों ने 50 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चेंपियन की मां सपना ने बताया कि परिवार किसी काम से बुलंदशहर गया हुआ था, इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोडकर वारदात को अंजाम दिया, पडोसियों ने सुबह फोन कर परिवार को घटना की जानकारी दी, पीडित परिवार ने तुरंत खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर से यशु गोयल की रिपोर्ट।

Exit mobile version