Abhitak News

बुलंदशहर: खेत गई युवती के साथ अमानवीय कृत्य, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Untitled-1 copy

बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवती से खेत में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार युवती खेत में बकरी चराने गई थी, आरोप है कि एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया, ग्रामीणों ने युवती को खेत में बेसुध हालत में पड़ा देखा और तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी, परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बुलंदशहर से विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।

Exit mobile version