Abhitak News

बिमार पिता के बिछड़ने का दुख बेटा न झेल सका, दो घंटे बाद ही हुई मौत।

Untitled-1 copy

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बिमार पिता की मौत के बाद बेटे की भी मौत हो गई। बेटे को पिता की मौत की खबर मिलते ही सदमा लग गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई, दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, इससे हर कोई दुखी दिखा।
दरअसल घटना जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला जटियान की है। राजेंद्र प्रजापति मजदूरी करते थे और कुछ समय से बीमार थे, शनिवार शाम को राजेंद्र प्रजापति का निधन हो गया, राजेंद्र के पुत्र पंकज प्रजापति को पिता की मौत की जानकारी कई घंटों तक नहीं दी गई थी, पंकज कार चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे, उनका कुछ वर्ष पूर्व एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य भी पूरी तरह ठीक नहीं रहता था, पिता की मौत का पता चलने के 2-3 घंटे बाद पंकज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, कुछ ही घंटों के अंतराल में एक ही परिवार में पिता पुत्र की मौत से पूरे परिवार में गहरा दुख छा गया है, मृतक पंकज प्रजापति का एक 2 वर्षीय बेटा है और उनकी पत्नी गर्भवती हैं, गमगीन माहौल में पिता पुत्र की अर्थियां अंतिम संस्कार के लिए उठीं, दोनों का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर एक साथ किया गया।

जहांगीराबाद से यशु गोयल की रिपोर्ट।

Exit mobile version