Abhitak News

बिड़ला ग्रुप की अवध चीनी मिल के पराई सत्र 2022 शुभारंभ

स्योहारा में बिड़ला ग्रुप की अवध चीनी मिल के पराई सत्र 2022 का शुरू शुभारंभ चीनी मिल अधिकारियों ने गन्ना किसानों के बीच विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत चैन मे गन्ना डालकर किया। अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि इस बार चीनी मिल की बड़ी इकाई का विस्तार किया गया है। मिल पूरी क्षमता से गन्ना पराई के लिये तैयार है।उन्होंने बताया कि किसानों को गन्ना पर्चीयो की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से भी गन्ना अगोला साफ करके लाने की अपील। इस अवसर पर अधिषासी उपाध्यक्ष तकनीकी राजीव त्यागी, डिप्टी जीएम दिनेश चौहान,उपाध्यक्ष विद्युत एसपी सिंह, इंजीनियर प्रभाकर दुबे, सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

Exit mobile version