बिजनौर के दारानगर निवासी युवक और किशोरी का शव गांव लक्शीवाला के पास आम के बाग में पड़ा मिला, दोनों ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी, दोनों 5 दिन पहले घर से चले गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार बिजनौर के दारानगर गंज निवासी निखिल उम्र 19 वर्श और पड़ोस में ही रहने वाली 15 साल की किशोरी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, 27 अक्तूबर को दोनों घर से चले गए थे, 28 अक्तूबर को परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी, पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। बिजनौर चांदपुर मार्ग पर स्थित गांव लक्खीवाला के पास आम के बाग में दोनो के शव पडे़ मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की, दोनों के गले में रस्सी का फंदा पड़ा था, अनुमान लगाया गया कि दोनों ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की और फिर रस्सी टूट गई, दोनों ने एक ही रस्सी से जान दी, पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि दोनों ही शव कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं, लड़की के शव का कुछ हिस्सा किसी जंगली जानवर ने खा लिया है, हत्या या आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।
