Abhitak News

बिजनौर के एक स्कूल के एनुअल फंक्शन में हंगामा, खिड़की का शीशा भी टूटा।

WhatsApp Image 2025-10-17 at 9.29.50 AM

बिजनौर के एक निजी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान प्रवेश को लेकर हंगामा हो गया, बाहर खडे कुछ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, विरोध प्रदर्शन के स्कूल की खिडकी का शीशा भी टूट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया, साथ ही लगे जाम को भी खुलवाया। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे यातायात बाधित हुआ, पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पडी और काफी देर बाद यातायात सामान्य हो सका, इस दौरान कई अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे, जो काफी परेशान दिखे, कुछ लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, मामले में स्कूल के प्रबन्धक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।

Exit mobile version