Abhitak News

बिजनौरः जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम पैदल पहुंचे न्यायालय

बिजनौर। प्रधानमंत्री के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आह्वान को आगे बढ़ाते हुए जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम शुक्रवार को अपने आवास से पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे। जनपद न्यायाधीश पहले से ही नियमित रूप से पैदल न्यायालय आने की आदत का पालन करते रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा आमजन को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके ईंधन की खपत कम की जा सकती है और पर्यावरण प्रदूषण को घटाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

जनपद न्यायाधीश की प्रेरणा से अन्य न्यायिक अधिकारी भी साइकिल से न्यायालय पहुंचे और ईंधन बचत का संदेश दिया। साथ ही न्यायालय कर्मचारियों को अधिक से अधिक पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने तथा सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है तथा सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और हरित भविष्य का निर्माण संभव है।

बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।

Exit mobile version