बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूटपाट

0
315

जनपद संभल के नखासा थाना क्षेत्र स्थित गांव कुरकावली में अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर के लोगों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
गांव कुरकावली निवासी पीड़ित मुखराम त्यागी के अनुसार वह रात को अपने घर में सो रहा था। रात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच घर की दीवार में कुंबल काटकर अज्ञात बदमाश घर में घुसे और तमंचे के बल पर उन्हें बंधक बना लिया और घर के कमरों में सारा सामान टटोलते हुए कीमती सामान लूटकर फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार घटना कारित करने वाले कुल 07 अज्ञात बदमाश थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित मुखराम त्यागी ने डायल 112 पर काॅल करके पुलिस को मामले की से अवगत कराया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Leave a Reply