प्राण प्रतिष्ठा के लिए RSS ने निकाली श्रीराम शोभा यात्रा 

    0
    57

    झालू में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उत्साह से मनाने के लिए आर एस एस, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने झालू में श्रीराम शोभा यात्रा बडे धूमधाम के साथ निकाली गई। पुष्प वर्षा कर रामभक्तों का किया गया भव्य स्वगत।
    आपको बता दें कस्बा झालू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परषिद के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की मूर्ति को ढोल बाजे, बैंड बाजे नगाडो व आतिशबाजी करते हुए, हर्षाेल्लास के साथ झालू के रामलीला मैदान में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। भगवान का पूजन करके यात्रा बैंड बाजे व ढोल नगाडे के साथ भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ बडा महल, छत्तरी वाला कुंआ, मेन बाजार, नसिरियान, जोशियान, मिर्दगान से होते हुए वापस अपने गंतव्य पहुंच गई। श्रीराम शोभायात्रा में झालू में प्रसाद वितरण किया गया। वही नगर वासियों ने शोभायात्रा का तिलक व पुष्प वर्षा कर रामभक्तों का भव्य स्वगत किया। इस दौरान लोकेंद्र चौधरी, ज्ञानेश्वर सिंह, उमंग काकरान, शिवम अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सत्यम, अभिषेक गर्ग, पुरु एवं महिलाओं में चिंकी गुप्ता, रमा, शालू, कमलेश आदि मौजूद रहे