पुल पर खड़े हो कर कही दुनिया से जाने की बात पुलिस ने मुंबई से किया बरामद

    0
    56

    वीडियो बनाकर दुनिया से जाने की बात कहने वाले युवक को पुलिस ने मुंबई से किया सकुशल बरामद।
    दरअसल आपको बता दें 2 जनवरी को धामपुर तहसील के थाना शेरकोट पर सईद अहमद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम हरेवली ने अपने पुत्र अफजाल अहमद के बिना बताये घर से चले जाने के संबंध में थाना शेरकोट पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। अफजाल अहमद ने किसी नदी के किनारे खडे होकर आत्महत्या किये जाने संबंधी वीडियो बनाकर वायरल की थी। जिस से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सर्विलांस सेल के माध्यम से गुमशुदा के लोकेशन की जानकारी की गयी तो, उसकी लोकेशन मुम्बई आयी थी। स्थानीय पुलिस के प्रयास से अफजाल उपरोक्त को सकुशल बरामद किया गया है। अफजाल के परिजनों और गांव द्वारा अफजाल की सकुशल बरामदगी पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी, तथा पुलिस का धन्यवाद किया गया है। उधर अफजाल ने बताया की वो आयंदा ऐसा कदम नही उठाएगा