पानी की तलाश में जोढे पर पहुंची गाय दलदल में फंसी

0
41

अफज़लगढ़ में स्थानीय नचना नदी के समीप एक पानी के जोढे में आवारा गाय पानी पीने के लिए दलदल के किनारे पानी की तलाश में जा पहुंची। जैसे ही आवारा गाय पानी की दलदल में पहुंची वहीं पर गाय जोढे में फस गई। राहगीरों की मदद से नगरपालिका के कर्मचारियों को सूचना दी गई सूचना मिलते ही कर्मचारी आनन फानन में मौके पर पहुंच गए बड़ी मशक्कत से नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू कर गाय को सकुशल दलदल से निकाल लिया गया है। उधर नगरपालिका के कर्मचारियों का कहना है कि गाय पानी पीने के लिए जोढे में आई थी। पानी पीते पीते गाय जोढे में फिसल कर फस गई तथा गाय किसी अनहोनी से बच गई और गाय को सकुशल निकालकर नगरपालिका के कर्मचारियों ने गाय को गौशाला में भेज दिया है।

Leave a Reply