नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

0
290

लखनऊ से आये नोडल अधिकारी ने अफज़लगढ़ क्षेत्र के गांव अगवानपुर स्थित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम नोडल अधिकारी ने गौशाला में पौधा रोपण किया तथा गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाया। इसके उपरांत नोडल अधिकारी ने गौशाला के रख-रखाव साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि गौ संरक्षण केन्द्र की सभी व्यवस्थायें ठीक पाई गई हैं।
इस मौके पर उन्होंने गौ संरक्षण केन्द्र पर आश्रित गौवंशों की बारीकी से जांच करते हुए उनकी गिनती भी कराई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।