नूरपुर में हुआ रामलीला मंचन का शुभारंभ

0
307

जनपद बिजनौर के नूरपुर में नगर के युवा वर्ग द्वारा रामलीला मंचन का आायेजन किया गया। रामलीला मंचन का शुभारंभ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के पिता रूमाल सिंह एवं ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चैहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसस पूर्व पूर्ण विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया जिसमें नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रूमाल सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम हमाररे आदर्श हैं हमें उनके दिखाये मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने रामलीला मंचन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। वहीं इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चैहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी से भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की अपील की।

Leave a Reply