नही रही स्वर कोकिला – लता मंगेशकर

0
302

भारत की मशहूर गायिका भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बीते काफी समय से उनकी तबीयत खराब थी जिसके चलते मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। भारत की नाइटिंगेल के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब 05 दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्लेबैक गीत में एकछत्र राज किया। मंगेशकर ने 1942 में महज 13 वर्ष की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद से वह कभी नही रूकी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हज़ार से ज्यादा गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है इसके साथ ही पद्म भूषण पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। लता मंगेष्कर के निधन पर भारत समेत दुनियाभर की दिग्गज हस्तियाे ने शोक जताया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लता के साथ कई तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा है कि दयालु और सबका ध्यान रखने वाली लता दीदी हमारे देश में ऐसी शून्यता छोड़ गई हैं जो कभी नही भर सकती। वहीं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा है कि उनका जाना देश लिए एक अपूर्णीय क्षति है। इस अलावा भी देश के कई नेताओं और फिल्मी हस्तियों सहित विदेशों से भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। लता मंगेशकर के निधन पर भारत सरकार ने रविवार और सोमवार को दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कराने की घोषणा की है।

Leave a Reply