Abhitak News

नव निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण

बिजनौर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा बिजनौर-मंडावर मार्ग पर नवनिर्माणाधीन पुलिस लाइन्स पहुंचकर पुलिस लाइन्स का भ्रमण एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया तथा वृक्षारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूली बच्चों तथा वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया तथा वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान राम अर्ज, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद बिजनौर, शिवबालक वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।

Exit mobile version