Abhitak News

नगीना में तिरंगा यात्रा निकाली गयी

नगीना में स्वतंत्रता दिवस की 75 वींवर्षगांठ के उपलक्ष में दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में देश भक्ति के गीतगाकर वीर शहीदों को याद किया गया। और उनकी राह पर चलने का संकल्प लिया।वही ,कॉलेज में सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने देश के वीरों के नारे लगाए। इसमौके पर प्रधानाचार्य सरिता रानी विश्नोई ,अंग्रेजी प्रवक्ता जरीना खान ,कुमारी भावनाशर्मा ,राजमणि आर्य, व कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।उधर नगीना गांधी मूर्ति पर अधिकारियों नेझंडा फहराया और गांधी जी की प्रतिमा पर फूलों के हार अर्पण किए और वीरशहीदों के नारे लगाकर शहीदों को याद किया गया। वही एम एम इंटर कॉलेज, हिंदूइंटर कॉलेज व कई कॉलेज के छात्र छात्राओं ने तिरंगा लेकर वीर शहीदों को याद कियाऔर सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

Exit mobile version