Abhitak News

नगीना: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा।

WhatsApp Image 2025-10-14 at 4.41.05 PM

बिजनौर के नगीना क्षेत्र के एक अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल नगीना नहटौर मार्ग पर स्थित मुदित नर्सिंग होम में कोठरा गांव निवासी 27 वर्षीय प्रीति पत्नी कृष्णा को प्रसव पीडा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डिलीवरी के बाद प्रीति की मौत हो गई। मृतका के परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया, उनका कहना है कि डिलीवरी होने के बाद डॉक्टर ने बिना टांके लगाए ही महिला को रेफर कर दिया, जब परिवार के लोग दोबारा अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने अंदर से ताला लगा लिया था। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

बिजनौर से नीरज कुमार की रिपोर्ट।

Exit mobile version