धूम—धाम से निकाली गई जैन रथ यात्रा

0
360

जनपद बिजनौर के स्योहारा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन रथ यात्रा का परम्परागत जुलूस नगर में धूम-धाम के साथ निकाला गया। सर्वप्रथम ब्रिगेडियर गौरव जैन और विधायक प्रतिनिधि राजू अरोड़ा ने मंदिर पर ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत भव्य शुभारंभ कर नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा का संचालन किया गया। शोभायात्रा के निर्देशक के रूप में मनोज जैन तथा संजय जैन रहे। इस दौरान शोभायात्रा में आये अतिथियों डा0 मनोज कुमार वर्मा, राजपाल प्रजापति, अरुण वर्मा, चोधरी फहीमुर्रहमान आदि का जैन समाज के लोगों ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
वहीं नगर के विभिन्न स्थानो पर गणमान्य लोगों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया।

Leave a Reply