धूमधाम के साथ मनाया गणेश महोत्सव

0
291

देश भर में मनाये जा रहे श्री गणेश महोत्सव के चलते कालागढ़ में 8 वाँ श्री गणेश महोत्सव प्रारम्भ। धूमधाम से की गई मूर्ति स्थापना। हर वर्ष की भांति कालागढ़ वर्कचार्ज कालोनी में कालागढ़ निवासी पवन सिंघल के संधिध्य में नगर व क्षेत्र वासियो के सहयोग से आठवा श्री गणेश महोत्सव का कार्यक्रम का षुभारम्भ किया गया। जिसके पूर्व गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मंगलवार को गणपति मूर्ति स्थापना की गई ,जानकारी के अनुसार गणपति महोतस्व में प्रति दिन अफजलगढ़ से पहुँचे संतोषी जागरण मंडल के महन्त पंडित विनय भार्गव के मुखारविंद से गणपति गुणगान देवो की विभिन्न धार्मिक कथाओ का संगीतमय गुणगान प्रति दिन शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तककिया जायेगा , दसवें दिन हवन यज्ञ व भंडारे के बाद ढोल नगारो के साथ नगर में गणपति शोभा यात्रा को निकाल कर श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित गणपति मूर्ति का विसर्जन कालागढ़ में रामगंगा घाट पर कर दिया जायेगा।

Leave a Reply