Abhitak News

धामपुर में जमीन को लेकर फिर तनाव, कोर्ट आदेश पर पहुंची पुलिस ने दिलाया कब्जा

2

धामपुर के मोहल्ला पहाडी दरवाजा में विवादित भूमि को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में रहा, भूमि को लेकर 2 पक्षों के बीच चल रहे मामले में न्यायालय के स्पष्ट आदेश के अनुपालन में पुलिस ने कब्जा दिलाने की कार्रवाई की, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, बताया गया कि एक पक्ष हसनुद्दीन की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को भूमि का कब्जा दिलाने के आदेश जारी किए थे, इसी आदेश के तहत पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहीं दूसरे पक्ष फैज चौधरी का कहना है कि वह पिछले 29 वर्षों से उक्त भूमि पर किराएदार हैं, वहां दुकान बनी हुई है और यह भूमि वक्फ की संपत्ति है, इससे पूर्व भी पुलिस दो बार कब्जा दिलाने पहुंची थी, लेकिन विवाद और स्टे ऑर्डर के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी थी, न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद पुलिस ने दोबारा मौके पर पहुंचकर कब्जा दिलाने की कार्रवाई शुरू की, इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से पूर्व सभासद फरीद अहमद डोन पर कोर्ट का आदेश लेकर आए व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा, पीडित की शिकायत पर पुलिस ने फरीद अहमद डोन को हिरासत में ले लिया, हिरासत के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस से छूटकर भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पीछा करने पर वह कुछ दूरी पर गिर पडा, इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा पकडकर थाने ले जाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।

Exit mobile version