Abhitak News

धामपुर में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन।

धामपुर में अखिल भारतीय वैष्य महासम्मेलन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में एक शाम महाराज अग्रसेन के नाम सांस्कृतिक संध्या और सहभोज का आयोजन किया गया, इस अवसर पर कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए।
दरअसल नगीना रोड स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित और महाराज एवं लक्ष्मी जी की सामूहिक आरती के साथ हुआ, इस दौरान कलाकारों द्वारा संस्था की तरफ से महाराजा अग्रसेन की सेल्फी प्वाइंट भी बनाई गई थी, कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत कर सबको आनंदित कर दिया, इस दौरान शहर के गणमान्य व्यक्तियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के धामपुर डॉक्टर आदित्य अग्रवाल द्वारा किया गया, इस दौरान वैष्य समाज की महिला और पुरुषों सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत में सहभोज किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट।

Exit mobile version