धामपुर पत्रकार संघ अध्यक्ष बने सचिन अग्रवाल

    0
    57

    धामपुर पत्रकार संघ अध्यक्ष बने सचिन अग्रवाल, चुनाव में दो प्रत्याशी में मैदान में थे दोनों को 14 14 मत मिलने के बाद पर्ची सेे खुली किस्मत।
    जानकारी के अनुसार धामपुर में अभी तक कार्यालय पर पिछले दिनों पत्रकार संघ के नए अध्यक्ष बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें धामपुर पत्रकार संघ के नए अध्यक्ष हेतु चुनाव का निर्णय लिया गया था। और दिव्य अलोक शर्मा व एडवोकेट आर के आर्य को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। चुनाव नामांकन के लिए दो दिन का समय दिया गया था, जिसमे धीरज शर्मा, सचिन अग्रवाल और अभिषेक गुप्ता ने अपना आवेदन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा था। निजी कारणों के चलते अभिषेक गुप्ता ने अपना नाम वापस ले लिया था। मैदान में धीरज शर्मा और सचिन अग्रवाल थे। दिनांक 11 अगस्त 2024 को निजी गेस्ट हाउस में मतदान और मतगणना का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 31 मतदाताओं में से 28 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। चुनाव अधिकारी ने चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराया। दोनो प्रतियाशी धीरज शर्मा और सचिन अग्रवाल और शरद राजवंशी, महेश शर्मा की देख रेख में मतगणना शुरू हुई, जिसमे धीरज शर्मा को 14 मत व सचिन अग्रवाल को भी 14 मत मिले। दोनो प्रत्याशियों की सहमति से पर्ची से किस्मत आजमाई गई। दोनो प्रत्याशियों के नाम की पर्ची डाली गई। पर्ची से सचिन अग्रवाल पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने।

    नव नियुक्त अध्यक्ष सचिन अग्रवाल का सभी पत्रकारों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। तदुपरांत नव नियुक्त अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने शिवाजी पार्क में में स्थापित पंडित रुद्रदत्त शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संरक्षक सत्यराज, संरक्षक दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, शरद राजवंशी, अभिषेक गुप्ता, धीरेंद्र चौहान, केशव कुमार, वसीम शैख, अजय कश्यप, अक्षय राजवंशी, अनिल शर्मा, अंकित अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, धीरज शर्मा, दिव्य अलोक शर्मा, फैजान अंसारी,वीरेंद्र राणा, महेश शर्मा, नवचेतन शर्मा, नीरज प्रजापति, राजकुमार सिंह, अंकुर गुप्ता, एडवोकेट आरके आर्य, सचिन अग्रवाल, साकिब शैख, सुमित शर्मा, सनी चंद्रा, विकास पुष्पक, केशव सिंह, विमल चौहान, आदि मौजूद रहे।
    धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट।