धामपुर नगर निकाय चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार

0
36

धामपुर निकाय चुनाव भाजपा, सपा और रालोद के प्रत्याशी पालिका अध्यक्ष पद पर पहुंचने के लिये अपनी हर कोशिश कर रहे हैं। जनता ने जिसका मन बना लिया हैं, वो उसी को वोट करने को तैयार है, इस दौरान षहर में प्रत्याषी के समर्थक अपने अपने प्रत्याशी को नम्बर 1 पर ही मान कर चर्चाओ का वाजार गर्मा रहे हैं। हालांकि यह चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं बल्कि मुकाबला अगर जनता की नजर से देखे तो त्रिकोणय दिखाई दे रहा है। क्योकि जनता जनादर्न सपा का चुनाव प्रचार गुपचप चलता देखकर सषंय में है कि, कही इस चुनाव की वोटिगं भी पिछले चुनाव की तरह ही ना हो। इसको लेकर थोड़ी गहमा गहमी भी हैं। नगर वासियों को रालोद प्रत्याशी रवि चौधरी के समर्थन में धुआधार प्रचार या भाजपा के समर्थन में मंत्रियों व विधायक का प्रचार इस बार धामपुर नगर वासियों दिलों में जगह बनायेगा या वोटर का हाथी के दातं खाने के और व दिखाने के कहावत को चरितार्थ करते हुये नगर के निकाय चुनाव को एक नया मोड़ देगे। नगर वासियों के मन में इस बार क्या है। नगर में सभी पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी निरंतर दिन रात सभी वार्डों में अपनी सभाएं कर रहे हैं, परंतु शायद ही कोई किसी आम नागरिक के मन तक पहुंच पा रहा है।
इस बार नगर पालिका अध्यक्ष पद लिए वादे करना और वादों को निभाना, नगर वासियों के मन में क्या है। कौन नगर वासियों के मन में अपनी जगह बना पाएगा। कौन अध्यक्ष पद को ले जाएगा। यह सब नगर की जनता के हाथ में है। यह सब उन्हीं के वोट पर निर्धारित होता है।

Leave a Reply