Abhitak News

धामपुर के नींदडु के पास अज्ञात वाहन ने दंपति को मारी टक्कर, शादी से लौट रहे थे दोनों

1

थाना धामपुर क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर रोड पर स्थित पल्लावाला की पुलिया के पास एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतका की पहचान गुलनाज उम्र लगभग 42 वर्ष पत्नी आफताब, निवासी ग्राम नींदडु के रूप में हुई है, गुलनाज अपने पति आफताब के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रही थीं, जैसे ही उनकी बाइक पल्लावाला की पुलिया के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला के दो टुकडे हो गए, तथा महिला की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना धामपुर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायल आफताब को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया तथा षव को पोस्मार्टम के लिए भेजा, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया, थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं, गुलनाज अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड गई हैं।

धामपुर से साकिब शैख की रिपोर्ट

Exit mobile version