दि लॉयन ग्रुप आफ इण्डिया की बैठक का आयोजन

0
325

जनपद बिजनौर में स्योहारा के पी.डब्ल्यू.डी. गैस्ट हाऊस में सामाजिक संगठन दि लायन ग्रुप ऑफ़ इण्डिया की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के कार्याें और नीतियों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के माध्यम से गरीब बच्चों की मुफ्त शिक्षा, फ्री एंबुलेंस सेवा, गरीबों का मुफ्त ईलाज सहित अनेक सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं। वहीं इस मौके पर शानू सिद्दीकी को संगठन का स्योहारा नगर अध्यक्ष और मौ0 रिहान को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में दि लाॅयन ग्रुप ऑफ़ इण्डिया के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।