दर्जनों लोगों को ग्रहण कराई भाजपा की सदस्यता

0
289

जनपद बिजनौर के कस्बा झालू में सोच ईमानदार काम दमदार के मूलमंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के तहत कस्बा झालू के दर्जनों लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर मुस्लिम समाज के भी काफी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सदस्ता प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर ये सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सदस्यता कैंप के माध्यम से लोगों को सदस्यता दिलाने के साथ साथ भाजपा सरकार की उपलब्धियों और नीतियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही हैं