Abhitak News

तीन दिवसीय कावड़ती सेवा शिविर का हुआ समापन

चांदपुर सोशल वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कावरती सेवा शिविर का समापन। अंतिम दिन गजरौला। अमरोहा। हसनपुर। मंडी धनौरा के कावरतियों ने शिविर में विश्राम कर प्रसाद ग्रहण किया। गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सोशल वेलफेयर क्लब चांदपुर द्वारा हरिद्वार से कांवर लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं, शिव भक्तों के लिए विश्राम एवं प्रसाद की अति‌ सुन्दर की व्यवस्था की गई थी। तीन दिवसीय कावरती सेवा शिविर समाप्त हो गया है। शिविर में कांवरियों के ठहरने के लिए लिहाफ। गद्दे। शौचालय। स्नान। दवाई। मोबाइल चार्ज करने के लिए पॉइंट की समुचित व्यवस्था के साथ विभिन्न तरह के व्यंजन बनाकर प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। समस्त व्यवस्थाएं विवेक कॉलेज के चेयरमैन एवं सोशल वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष अमित गोयल की देखरेख में रही। शिविर में दीपक गोयल। धर्मेंद्र कुमार। विकास गुप्ता। बल्ली शर्मा। अशोक कुमार शर्मा। आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

Exit mobile version