Abhitak News

जहाँगीराबाद में निकली मां काली की भव्य शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-10-18 at 11.22

जहांगीराबाद में मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुबीन भारद्वाज व विशिष्ट अतिथि पूर्व सभासद विनय अग्रवाल, मनोज ओझा ने सयुक्त रूप से फीता काटकर किया, शुभारंभ करने के साथ ही मां के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में मां महाकाली के साथ साथ भगवान शिव के अघोरी रूप के मनमोहक स्वरूपों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, भक्तों ने जयकारों के साथ मां के दिव्य रूप के दर्शन किए। नगरवासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, माँ काली की आरती भी भक्तों की आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मौहल्ला मैमारान स्थित शिव मंदिर से होते हुए डाकखाना रोड, गांधी चौक, प्रभूदयाल, वंशीधर चौक, कोठी होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान संयोजक रिषभ कौशिक, लकी बंसल, सार्थक गर्ग, वासू वर्मा, यश गोयल, करन बंसल, गर्व सोनी व कार्तिक वर्मा सहित नगर के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जहांगीराबाद से यशु गोयल की रिपोर्ट।

Exit mobile version