छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सिखाया सबक

0
286

जनपद बिजनौर के स्योहारा में स्टेशन शुगर मिल मार्ग के पास मनचलों ने स्कूली छात्राओं का जीना दुश्वार कर रखा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारियों के सम्मान के लिए काफी प्रबंध किये गये हैं उसके बावजूद भी मंचले स्कूल आते-जाते समय मनचले नारी मिशन शक्ति का मज़ाक उड़ाते हुए छात्राओं के साथ रहे हैं। छेड़खानी के चलते स्थानीय लोगों ने मनचलों की पकड़कर धुनाई कर दी। जिसपर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गये। मारपीट में दो युवक घायल हो गये। मारपीट के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में।