चांदपुर में किसान महासभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

0
264
बिजनौर जनपद के चांदपुर में कांग्रेस की राश्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल किसान महासभा को संबोधित करेंगी। जिसको लेकर रामलीला ग्राउंड में ज़ोर शोर से तैयारी की जा रही है। किसान महासभा को देखते हुए रामलीला ग्राउंड पर प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज़ से पूरी तरह मुस्तैद है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी का कहना है कि कल होने वाली सभा में हज़ारों की संख्या में लोग इकट्ठा होंगे। इस मौके पर चांदपुर उपजिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार ने मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।