Abhitak News

चांदपुर की नव्या अग्रवाल ने AKTU में आर्किटेक्चर परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया

चांदपुर की छात्रा नव्या अग्रवाल ने AKTU में आर्किटेक्ट परीक्षा की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और नगर में खुशी का माहौल है। नव्या अग्रवाल, प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल की पुत्री और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पल्लव अग्रवाल की सुपुत्री हैं। उन्होंने लखनऊ स्थित AKTU के सरकारी कॉलेज से 5 वर्षीय आर्किटेक्चर कोर्स पूरा किया है।

नव्या ने बताया कि आर्किटेक्ट बनने के लिए एंट्रेंस परीक्षा काफी कठिन होती है। चयन के बाद उन्होंने लगातार 5 साल तक मेहनत की और सभी दस सेमेस्टर अच्छे अंकों के साथ पास किए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मेहनत और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य पर काम करे तो सफलता जरूर मिलती है। नव्या ने बताया कि 12वीं तक उन्होंने चांदपुर के आधारशिला स्कूल से पढ़ाई की और तभी से आर्किटेक्ट बनने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने पूरा किया। उनकी इस सफलता पर परिवार और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

चांदपुर से अजय कुमार कौशीक की रिपोर्ट।

Exit mobile version