ग्रामीणों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

0
365

धामपुर में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित तथा विधायक अशोक कुमार राणा की प्रेरणा पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर युवा भाजपा नेता राणा प्रियंकर सिंह ने सभी का माल्यार्पण कर और भगवा पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई।
जानकारी के अनुसार गांव ठांठ जट स्थित विधायक अशोक कुमार राणा के आवास पर सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा सह संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां स्पष्ट होन के कारण भाजपा सरकार के बिना भेदभाव विकास कार्य किया जाता है। उनहोंने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के बाद से बिना जात पात देखकर सभी लोगों को शासन द्वारा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कोई भी परिवार भूखा न रहे। इस दौरान सपा सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर आने वाले लेागों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में राणा प्रियंकर सिंह, उदित नारायण सिंह, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply