Abhitak News

गुरू पूर्णिमा पर किया गया पौधारोपण

WhatsApp Image 2021-07-24 at 22.38.38
https://youtu.be/A3_W3EnlK40

अफज़लगढ़ क्षेत्र के गांव अगवानपुर स्थित वृहद् गौरक्षा केन्द्र पर गुरू पूर्णिमा पर्व के अवसर पर व्यास जयंती महोत्सव तथा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को श्री श्री 1008 गौ पीठाधीश्वर स्वामी श्यामाचार्य जी महाराज के सानिध्यम में सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आये अतिथियों को माला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में कुल 51 पौधे लगाए गए जिसमें अशोक, आम, बरगद आदि के वृक्ष लगाये गये तथा आने वाले समय में 11 सौ वृक्ष रोपित करने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान अतिथियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version