गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के दो शावक

    0
    79

    बिजनौर के चांदपुर में गन्ने की छोल कर रहे किसानों को खेत में तेंदुए के दो शावक मिलने से हड़कंप मच गया है। किसान शावकों को देख भाग खड़े हुए। वहीं किसानों ने वन विभाग को सूचना दी। करीब 38 दिन पूर्व गुलदार के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई थी। गुलदार के पकड़े ना जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। मौके पर पहुंचे वन कर्मी शावकों को अपने साथ ले गए। गुलदार को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया है।
    दरअसल मामला बिजनौर के चांदपुर रेंज के गांव जोगी ओंधा के जंगल का है। जहां जसवंत कुमार, पुत्र रघुनाथ सिंह का गन्ना का खेत है। जसवंत कुमार के खेत में मजदूर छोल कर रहे थे। तभी उन्हें गुलदार के दो शावक दिखाई दिए। जिन्हें देख मजदूर छोल छोड़कर भाग खड़े हुए। मजदूरों ने किसानों को जाकर शावकों की बात बताई, तो किसानों द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर वन कर्मियों ने गुलदार के शावकों को पकड़ा गया है। मादा गुलदार को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया है। जहां तेंदुआ के शावक मिले हैं। चांदपुर वन रेंजर दुष्यंत कुमार ने शावकों के मिलने की पुष्टि की है