Abhitak News

खेतों के बीच चल रही नकली पनीर फैक्ट्री का पर्दाफाश

vlcsnap-2025-10-16-11h01m02s927

अमरोहा में दिवाली से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, विभाग की टीम ने गजरौला के गांव मोहरका के जंगलों में चल रही एक नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा, इस दौरान मौके से करीब 4.5 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद किया गया, टीम ने पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया है, टीम के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री में मौजूद कारीगर और मालिक फरार हो गए। जब्त किए गए पनीर की कीमत लगभग 126,000 रुपये बताई जा रही है। यह फैक्ट्री बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थी, जांच में पता चला कि फैक्ट्री का संचालक इरफान है, जो पहले भी नकली दूध और पनीर बनाने के आरोप में पकड़ा जा चुका है, वह लंबे समय से मिलावट का यह गोरखधंधा चला रहा था, इस मिलावटी पनीर को अमरोहा, हापुड, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद और दिल्ली के छोटे दुकानदारों को सप्लाई किया जाता था। इससे वह भारी मुनाफा कमा रहा था।

ब्यूरो रिपोर्ट।

Exit mobile version