क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत

0
286

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का नूरपुर पहुंचने पर नगर के शिव मंदिर चैक पर भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
इसके उपरांत भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल नूरपुर क्षेत्र के गोहावर पहुंचे जहां भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई और चुनाव की रणनीति के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया।

Leave a Reply