कुल हिन्द मुशायरे का आयोजन

0
248
नहटौर में बज्मे अदब फिकरो फन के तत्वाधान में कुल हिन्द मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे में पहंुचे हिन्दुस्तान के मशहूर शायरों ने अपने कलाम पेश कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुशायरे का उद्घाटन सिकंदर इकबाल तथा शमा रोशन चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी ने की। मुशायरे में अली फाज़िल, इन्तेखाब संभली, अल्ताफ ज़िया मालेगांव, महेन्द्र सिंह अश्क, सज्जाद झंझट आदि शायरों ने लोगों को अपने कलाम से नवाज़ा। मुशायरे में उपस्थित मशहूर-ओ-मारूफ शायरों ने माहौल कुछ ऐसा बना दिया कि मुशायरा देर रात 3 बजे तक चलता रहा। मुशायरे की सदारत आवेस ज़की ने की, अन्त में कार्यक्रम के संयोजक चांद फटाफट ने सभी मेहमानों, शायरों तथा मुशायरे में आये लोगों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply