किसान गोष्टी का आयोजन

0
259

रेहड़ में भाकियू अराजनैतिक की एक बैठक अफजलगढ़ ब्लाक अध्यक्ष महल सिंह के रानीनागंल स्थित आवास पर आयाजित बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने किसानो की विभिन्न समस्यओं सहित संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से संगठित होने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ब्लाक क्षेत्र की प्रत्येक न्याय पंचायत पर समितियों का गठन कर पदाधिकारियो को जिम्मेदारी सौंपने को कहा। उंन्होने कहा कि संगठित होकर ही कहा कि किसानों की समस्याओ का शीघ्र समाधान सम्भव है। इसके अलावा अन्य दूसरे वक्ताओ ने भी बिजली, जंगली जानवर, आवारा पशुओ आदि की समस्याओ को जोर शोर से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, जगराज सिंह आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष महल सिंह ने किया।

Leave a Reply