किसानों को भेजा हिसार

0
304

सी डी ओ अमरोहा ने हरी झण्डी दिखाकर किसानों को 3 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु हिसार के लिए रवाना किया। 5 सितम्बर 2022 को नाबार्ड संस्था के सहयोग से स्पर्श सोशल फाउंडेशन द्वारा अमरोहा के 25 किसानों को शैक्षिक भ्रमण के लिए अमरोहा के सी डी ओ चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस भ्रमण के अंतर्गत किसानों को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार एवँ लाल लाजपत राय पशु चिकित्सा एवँ पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार ले जाया जाएगा।

विश्वविद्यालय में भ्रमण के दौरान किसान अपनी कृषि एवँ पशुपालन संबंधित समस्यायों का समाधान प्राप्त करेंगे तथा नई तकनिकियो की जानकारी भी हासिल करेंगे इस मौके पर उमंग डेयरी के उपमहाप्रबंधक विजय प्रकाश , जे के पेपर के डिप्टी मैनेजर प्रवीण शुक्ला एवँ स्पर्श सोशल फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक मनोज यादव , शिवप्रसाद दिनेश, साकिर, शालिनी , जाकिर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply